राज्य कृषि समाचार (State News)

जन-परिषद द्वारा सराहनीय कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

14 जून 2025, भोपाल: जन-परिषद द्वारा सराहनीय कार्य करने वालों का हुआ सम्मान – अग्रणी संस्था जन-परिषद के समारोह में एयर मार्शल श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि युवाओं को संस्कारी बनाना समाज की जिम्मेदारी है। नये युग के बच्चों को छोटे-छोटे संस्कार देकर उज्ज्वल भविष्य और नये भारत का निर्माण किया जा सकता है। वे जन-परिषद सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। सम्मान समारोह में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

बी यूनिक इंटरनेशनल मिसेस दुबई, मोस्ट पापुलर फेस ऑफ आबूधाबी, लोकप्रिय रनवे मॉडल एवं एक्ट्रेस सुश्री विद्या जोशी पटेल ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि उपनिषद सी है जन-परिषद संस्था। यह संस्था लोगों के द्वारा लोगों के लिये काम करती है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निर्भय श्रीवास्तव ने भी समारोह को संबोधित किया। वरिष्ठ साहित्यकार श्री जीवन सिंह रजक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सामाजिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इस तरह की संस्थाएँ नई पीढ़ी को परम्पराएँ सिखाती हैं। संस्था के उपाध्यक्ष श्री एस.के. मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़ी यह संस्था समाज की बुराइयों को दूर करने का निरंतर प्रयास करती आ रही है। कार्यक्रम में श्री जी.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि जन-परिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर संस्था की शुरूआत की।

कार्यक्रम मेंजन-परिषद की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रामजी श्रीवास्तव और आभार प्रदर्शन श्री अजय श्रीवास्तव ‘नीलू’ ने किया।
समारोह में सुश्री विद्या जोशी पटेल को ब्यूटी ब्रिलिएंट ऑफ एशिया सम्मान, एडिशनल एस.पी. श्रीमती कमला रावत को लक्ष्मी रायकवार स्मृति सम्मान, श्रीमती भावना डेहरिया को प्रिन्सेस ऑफ हाइट सम्मान, डॉ. प्रवीण दाताराम को माँ प्रभा देवी सम्मान, डॉ. निर्भय श्रीवास्तव को राजकमल एक्सीलेन्सी सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार श्री जीवन सिंह रजक को कवि प्रदीप चौबे सम्मान, एडवोकेट श्री मनीष त्रिपाठी को जस्टिस पी.के. तारे सम्मान, शरद फाउण्डेशन को कुलभूषण दिल्लौरी सम्मान, श्री रऊफ खान लाला को के.के अग्निहोत्री सम्मान दिया गया।

अप्रिशिएसन के लिए श्री जितेन्द्र पुरोहित, श्री अंकलेश्वर दुबे (अन्नी भैया) और श्री नवीन पालीवाल को सम्मानित किया गया। वेस्ट चैप्टर के लिये आष्टा, दमोह और मुलताई की जन-परिषद संस्था को सम्मान दिया गया। सर्वश्री राजेश गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव ‘नीलू’ और दुर्गेश रायकवार को भी उनके कार्यों की सराहना के लिये सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement