Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने सरकार का कार्य सराहनीय : डॉ. महंत

19 अगस्त 2022, जांजगीर चांपा ।  किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने सरकार का कार्य सराहनीय : डॉ. महंत – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कृषकों के आर्थिक विकास में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं और कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषक हितैषी योजनाओं और कार्यक्रमों से छत्तीसगढ़ के किसानों की माली हालत मजबूत हो रही है। डॉ. महंत शनिवार को देर शाम आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव अभियान अंतर्गत बम्हनीडीह ब्लाक की ग्राम पंचायत सोंठी में आयोजित घर-घर तिरंगा पदयात्रा अभियान के कार्यक्रम में एक महती सभा को संबोधित करते व्यक्त किए।

डॉ. महंत ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषकों के हित में लिए गए बिना ब्याज ऋण योजना, बीज ,खाद एवं नगद राशि वितरण सहित प्रति क्विंटल 2500 रूपए धान खरीदी के सार्थक कार्य और सुविधाजनक खरीदी केंद्र की व्यवस्था और सहकारी बैंकों के माध्यम से त्वरित भुगतान करने कार्य की तारीफ की। उन्होंने बताया कि राज्य में धान की खरीदी 75,000 मीट्रिक टन से बढक़र 90 हजार मीट्रिक टन की खरीदी राज्य सरकार द्वारा की गई।

डॉ महंत ने कहा कि इससे कृषकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। डॉ महंत ने घर-घर तिरंगा पदयात्रा अभियान में शामिल श्री गुलजार सिंह, श्री रविंद्र शर्मा, श्री शशि पटेल सहित ग्राम हाथनेवरा के श्री तूफान सिंह चंदेल, श्री बालेश्वर साहू, शाश्वत दीवान सहसराम कर्ष ,रविशंकर पांडेय श्री दिनेश सिंह राठौर, राम राज पांडेय, दिनेश राठौर, रोशन बरेठ सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व डा महंत के ग्राम हथनेवरा व अनुसूचित जनजाति बहुल ग्राम सबरिया डेरा, सोठी पहुंचने पर ग्राम सरपंच पुष्पा देवी प्रधान बाबूलाल जयसवाल कन्हैया पटेल, पिपरदा उप सरपंच गोपाल पटेल, श्यामसुंदर पटेल सहित ग्रामीणों ने उनका पुष्पमाला और आतिशबाज़ी के साथ जोरदार स्वागत किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ में 39 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई खरीफ बोनी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें