अल्प वर्षा की स्थिति में चना और सरसों की खेती पर दें विशेष ध्यान – कलेक्टर पांढुर्ना
23 अक्टूबर 2026, पांढुर्ना: अल्प वर्षा की स्थिति में चना और सरसों की खेती पर दें विशेष ध्यान – कलेक्टर पांढुर्ना – जिले में अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए रबी फसलों के लिए चना एवं सरसों की खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा एवं निराकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में अधिसूचित फसलों के फसल कटाई प्रयोगों, उपज संबंधी आंकड़ों तथा फसल क्षति के आकलन के आधार पर बीमा दावों के निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
फसल बीमा प्रकरणों की होगी समीक्षा- जिला स्तरीय समिति द्वारा फसल बीमा से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा, उपज संबंधी आंकड़ों का परीक्षण तथा किसानों को नियमानुसार बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही फसल क्षति के आकलन एवं सत्यापन की प्रक्रिया में संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।
प्रतिकूल मौसम से प्रभावित फसलों का होगा आकलन- प्रतिकूल मौसम, अल्प वर्षा तथा अन्य परिस्थितियों से प्रभावित फसलों के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आकलन एवं सत्यापन किया जाएगा। आवश्यकतानुसार नमूना सर्वेक्षण के आधार पर फसल क्षति का आकलन कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित- बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. झाड़े, मौसम वैज्ञानिक डॉ. शर्मा, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर सहित कृषि विभाग एवं फसल बीमा से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


