Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फार्मर रजिस्ट्री के लिए सीएससी केन्द्रों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी

29 जनवरी 2025, नरसिंहपुर: फार्मर रजिस्ट्री के लिए सीएससी केन्द्रों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी –  फार्मर रजिस्ट्री के निर्माण के लिए अभियान के तौर पर प्रदेश के समस्त जिलों में पटवारी व स्थानीय युवा एवं कृषकों के सहयोग से कार्यवाही की जा रही है। स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस के तहत नियत लक्ष्य फार्मर रजिस्ट्री की कार्यवाही पूर्ण की जाना आवश्यक है।

आयुक्त भू- अभिलेख द्वारा जारी पत्र के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री के त्वरित निर्माण के लिए पटवारी/ स्थानीय युवा एवं कृषकों के अतिरिक्त सीएससी केन्द्रों के सहयोग से बायोमेट्रिक की सुविधा के माध्यम से भी पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण की जा सकती है। सीएससी केन्द्र के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने के लिए कृषक द्वारा नियत 15 रुपये शुल्क सीएससी केन्द्र को देय होगा।

इस संबंध में अपर कलेक्टर ने नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, तेंदूखेड़ा व सांईखेड़ा तहसील के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार से कहा है कि वे अपने अंतर्गत आने वाले सीएससी केन्द्र प्रभारियों की समीक्षा कर सीएससी केन्द्रों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये, जिससे फार्मर रजिस्ट्री निर्माण के लिए लक्ष्य पूर्ण किया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com