Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूरिया उर्वरक वितरण आदेश में आंशिक संशोधन

09 नवम्बर 2022, भोपाल: यूरिया उर्वरक वितरण आदेश में आंशिक संशोधन – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग , मध्यप्रदेश शासन ,भोपाल द्वारा सितंबर में जारी आदेश के अनुसार राज्य में यूरिया उर्वरक को सहकारी क्षेत्र में 70 % और निजी क्षेत्र  में 30 % वितरण अनुपात निर्धारित है। लेकिन 7 नवंबर 2022 को जारी एक आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।

अन्य आगामी आदेश तक अब  जिला नीमच एवं बुरहानपुर में यूरिया उर्वरक 60 % सहकारी क्षेत्र में तथा 40  % निजी क्षेत्र में वितरण किया जाएगा।  जिला श्योपुर में माह नवंबर 2022  हेतु सड़क माध्यम से प्राप्त होने वाले (गढ़ेपान प्लांट ) यूरिया उर्वरक 60 % सहकारी क्षेत्र में तथा 40 % निजी क्षेत्र में वितरण किया जाएगा ।  उक्त जिलों में शेष उर्वरकों की व्यवस्था पूर्वानुसार यथावत रहेगी।  उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (07 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें