पन्ना: 10 एकड़ में सुपर सीडर से पराली प्रबंधन का सफल प्रयोग, किसान ने बिना जलाए की गेहूं की बुआई
19 नवंबर 2026, पन्ना: पन्ना: 10 एकड़ में सुपर सीडर से पराली प्रबंधन का सफल प्रयोग, किसान ने बिना जलाए की गेहूं की बुआई – कृषि क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। पन्ना जिले के शाहनगर विकासखण्ड के प्रगतिशील कृषक कृष्णकांत लोधी द्वारा अपनी 10 एकड़ कृषि भूमि पर सुपर सीडर मशीन का उपयोग कर फसल अवशेष (पराली) प्रबंधन और बुआई का सफल प्रदर्शन किया गया है।
धान की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण और मृदा के उपजाऊपन को नुकसान से बचाने के लिए यह तकनीक बेहद कारगर साबित हो रही है। सुपर सीडर के माध्यम से धान के अवशेषों को बिना जलाए ही मिट्टी में मिला दिया जाता है और साथ-साथ गेहूं या अन्य रबी फसलों की बुआई भी हो जाती है।
पराली न जलाने से धुएं और प्रदूषण पर प्रभावी रोक भी लगती है। अवशेषों के मिट्टी में मिलने से प्राकृतिक कार्बन और पोषक तत्वों में वृद्धि होती है। साथ ही जुताई और अवशेष प्रबंधन का खर्च घटने से किसानों की लागत में भारी कमी आती है। इसके अलावा खेत में नमी बरकरार रहने से सिंचाई के पानी की बचत भी होती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


