शाजापुर में आज होगा ‘मालवा संगम फूड वैल्यू संगम-2026’, किसानों और उद्यमियों को मिलेगी उद्योगों की जानकारी
19 नवंबर 2026, शाजापुर: शाजापुर में आज होगा ‘मालवा संगम फूड वैल्यू संगम-2026’, किसानों और उद्यमियों को मिलेगी उद्योगों की जानकारी – मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने के लिए भारत सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत लघु उद्योग निगम द्वारा शाजापुर में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘मालवा संगम फूड वैल्यू संगम-2026’ का आयोजन 18 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित आनंदम रिजॉर्ट दुपाड़ा रोड पर किया जा रहा है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री प्रकाश कुमार इंदौर ने बताया कि कार्यशाला अंतर्गत जिले के विभिन्न उद्यमियों, कृषकों को केन्द्र एवं मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी विभिन्न विषयों के विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रदान की जाएगी तथा एंकर यूनिट्स द्वारा अपने फूड प्रोसेसिंग उद्योग के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


