Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीधी कलेक्टर ने डबल लॉक खाद भंडारण केंद्र चुरहट का किया निरीक्षण

19 नवंबर 2026, सीधी: सीधी कलेक्टर ने डबल लॉक खाद भंडारण केंद्र चुरहट का किया निरीक्षण – किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध कराने तथा जिले में खाद वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा ने डबल लॉक खाद भंडारण केंद्र चुरहट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध खाद के स्टॉक, भंडारण की स्थिति एवं किसानों को खाद वितरण की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से खाद की वर्तमान उपलब्धता एवं मांग के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और सुचारु प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे वितरण प्रक्रिया व्यवस्थित रहे और सभी पात्र किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद प्राप्त हो सके।

कलेक्टर ने अधिकारियों को खाद के स्टॉक एवं वितरण का नियमित संधारण करने तथा उपलब्धता पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। खाद की उपलब्धता एवं वितरण से संबंधित जानकारी भी किसानों तक समय पर पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से केंद्र के चक्कर न लगाने पड़ें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर ने  संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ खाद वितरण व्यवस्था का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी चुरहट अजय शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture