छिंदवाड़ा के किसानों को SMS मशीन पर मिलेगा अनुदान, 20 नवंबर को होगी ऑनलाइन लॉटरी
19 नवंबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के किसानों को SMS मशीन पर मिलेगा अनुदान, 20 नवंबर को होगी ऑनलाइन लॉटरी – कृषि अभियांत्रिकी विभाग छिंदवाड़ा द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) कृषि यंत्र के लिए कृषकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान 13 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 20 नवंबर 2026 को ऑनलाइन लॉटरी संपादित की जाएगी।
सहायक कृषि यंत्री छिंदवाड़ा ने बताया कि आवेदन के साथ 3,500 रुपये की निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) जमा करना अनिवार्य है। कृषकों को यह डीडी अपने स्वयं के बैंक खाते से बनवाकर “सहायक कृषि यंत्री छिंदवाड़ा” के नाम से जमा करना होगा। निर्धारित धरोहर राशि का डीडी संलग्न नहीं होने पर आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं अथवा सहायक कृषि यंत्री, छिंदवाड़ा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


