Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनुपपूर: कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए किसान 25 नवंबर तक कराएं पंजीयन

18 नवंबर 2026, अनुपपूर: अनुपपूर: कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए किसान 25 नवंबर तक कराएं पंजीयन – रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कोदो एवं कुटकी उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 25 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। अनुपपुर जिले के किसान निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। योजना के अंतर्गत कोदो एवं कुटकी के समर्थन मूल्य पर उपार्जन का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक किसान निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं।

जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 का ध्यान रखते हुए निर्धारित समयावधि में अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि वे योजना के अंतर्गत उपार्जन के लिए पंजीकृत हो सकें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile