जबलपुर: रोजेल की खेती कर कैलाश ने की अनूठी पहल
19 नवंबर 2026, जबलपुर: जबलपुर: रोजेल की खेती कर कैलाश ने की अनूठी पहल – जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम मादा के प्रगतिशील किसान कैलाश यादव ने आत्मा परियोजना के निर्देशन पर फसल विविधीकरण को अपनाते हुए क्षेत्र में एक अनूठी पहल की है। उन्होंने इसी वर्ष से पारंपरिक फसलों के साथ औषधीय गुणों से भरपूर रोजेल (लाल अंबाड़ी) की खेती अपनाकर उन्होंने अन्य किसानों के लिए एक नया मॉडल प्रस्तुत किया है।
परियोजना संचालक आत्मा डॉ इंदिरा त्रिपाठी ने आज बुधवार को ग्राम मादा पहुंचकर किसान कैलाश यादव की रोजेल फसल का आज बुधवार को जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रोजेल का पूरा पौधा उपयोगी और बिकाऊ है। इसकी लाल पंखुड़ियों की बाजार में विशेष मांग है। इन पंखुड़ियों का उपयोग हर्बल चाय, जैम और शरबत बनाने में किया जाता है।
परियोजना संचालक आत्मा के अनुसार रोजेल की बुआई पर जून-जुलाई माह में होती है और पांच माह में फसल तैयार हो जाती है। एक एकड़ में रोजेल की बुआई पर लगभग 15 हजार रूपये की लागत आती है तथा चार से छह क्विंटल सूखी पंखुड़ियां और तीन से चार क्विंटल बीज प्राप्त होता है। रोजेल की सूखी पंखुड़ी 15 हजार रूपये से 35 हजार रूपये प्रति क्विंटल का भाव बाजार में मिलता है और एक से दो लाख रूपये प्रति एकड़ तक मुनाफा इससे प्राप्त किया जा सकता है।
किसान कैलाश यादव ने बताया कि कि रोजेल कम पानी और बिना रासायनिक खाद व कीटनाशकों के भी आसानी से तैयार होने वाली फसल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जानवर इसे नहीं खाते। जिससे यह फसल न केवल सुरक्षित रहती है, बल्कि खेत की मेड़ पर लगाने से प्राकृतिक बाड़ का भी काम करती है।
परियोजना संचालक आत्मा डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने रोजेल फसल की अच्छी संभावनाओं को देखते हुए मैदानी अमले को किसान चौपाल और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने, अधिक से अधिक किसानों को इस फसल का प्रदर्शन दिखाने तथा फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


