Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान के अवैध परिवहन, भंडारण पर कटनी जिला प्रशासन सख्त

19 नवंबर 2026, कटनी: धान के अवैध परिवहन, भंडारण पर कटनी जिला प्रशासन सख्त – जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के पहले से ही अवैध रूप से धान का भंडारण व परिवहन करने वाले व्यक्तियों,दलालों, व्यापारियों और बिचौलियों पर अभी से कड़ी नजर रखने  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री तिवारी ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में अवैध धान के भंडारण व परिवहन पर निगरानी रखने उड़नदस्ता दल गठित करने और नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।      

कलेक्टर ने अवैध अनाज विशेषकर धान परिवहन और क्रय-विक्रय के मामलों की निगरानी हेतु संबंधित अनुविभाग के एसडीएम के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल गठित करने और दल में  राजस्व, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उड़नदस्ता दल को  धान परिवहन खासतौर पर जिले में अन्य जिलों से लाकर यहां समर्थन मूल्य पर धान बेचने की चेष्टा करने वाली हर गतिविधि पर नज़र रखने की हिदायत दी है।ताकि उपार्जन केन्द्रों में केवल जिले के किसानों की ही धान खरीदी  की जा सके और जिले के किसानों को ही उनकी उपज का उपार्जन मूल्य का लाभ मिल सके।

उड़न दस्ता दल की तैनाती  – जिले में समर्थन मूल्य पर अन्य जिलों से धान लाकर बेचने के संभावित कुत्सित मंसूबों पर लगाम लगानें  हेतु कलेक्टर श्री तिवारी ने उड़नदस्ता दल गठित करनें के निर्देश दिए है। यह उड़नदस्ता दल जिले के वन एवं खनिज जांच नाकों सहित जिले भर मे अनाज के अवैध परिवहन पर नजर रखेगा। इसके साथ ही दलालों और बिचौलियों पर भी कड़ी नजर रखेगा। यह उड़नदस्ता दल जिले के मुख्य मार्गाे सहित जिले भर मे पेट्रोलिंग कर धान के अवैध परिवहन पर नियंत्रण और रोकथाम की कार्यवाही करेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दर्ज कराई जाएगी एफ.आई.आर  – कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि जिले मे अवैध रूप से धान के परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध बिना किसी हिचक के कड़ी कार्यवाही की जाए। इनके विरूद्ध पुलिस थानों में एफ.आई.आर भी दर्ज करायें। उड़नदस्ता दल अधिसूचित कृषि उपज के अवैध परिवहन पर नजर रखते हुए कृषि उपज मंडी फीस और निराश्रित शुल्क के अपवंचन पर भी रोक लगानें का कार्य करेगा। साथ ही अवैध परिवहन पर मंडी अधिनियम के नियमानुसार पेनाल्टी शुल्क की भी वसूली करेगा। जिससे मंडी की आमदनी में भी इजाफा होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture