Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना कलेक्टर ने किया उद्यानिकी फसलों के नवाचार का अवलोकन

08 नवंबर 2024, (उमेश खोड़े, पांढुर्ना): पांढुर्ना कलेक्टर ने किया उद्यानिकी फसलों के नवाचार का अवलोकन – पांढुर्ना कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा ने एपीसी बैठक के संदर्भ में कृषि से संबद्ध  विभागों की गत  दिनों समीक्षा बैठक आयोजित की गई , जिसमें उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह, उप संचालक उद्यानिकी  श्री एम एल उइके ,उप संचालक पशु पालन डॉ एच जी एस पक्षवार  सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम हिवरा सेनाडवार में उद्यानिकी फसलों के नवाचार का अवलोकन भी किया।

बैठक में डीडीए श्री सिंह ने पांढुर्ना जिले में खरीफ फसल में कपास के क्षेत्र का विस्तार के साथ अंतरवर्तीय फसल के रूप में अरहर फसल, अंतरवर्तीय विधि से कपास की खेती , ग्रीष्मकालीन ज्वार , मूंगफली  एवं मक्का फसल को बढ़ावा देने की बात कही गई। बैठक के उपरांत कलेक्टर श्री शर्मा ने कृषि से संबंधित उप संचालकों एवं मैदानी अधिकारियों के साथ ग्राम हिवरा सेनाडवार के प्रगतिशील किसान श्री नामदेव  रबडे के खेत में पहुंचकर उनके द्वारा उद्यानिकी फसलों पपीता , टमाटर, फूल गोभी और केले की खेती का अवलोकन किया। कलेक्टर ने श्री नामदेव के प्रयासों की प्रशंसा की और जिले के अन्य किसानों से भी पारम्परिक खेती के साथ नवाचार के रूप में अन्य अन्य फसलों को अपनाने की अपील की, ताकि किसानों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सके।  इसके बाद कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों संग प्रगतिशील किसान श्री पूरणसिंह  खानवे के खेत में पहुंचकर संतरे और पिंक ताइवान अमरुद की फसल का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर के इस निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सुनील गजभिए ,श्री विनोद लोखंडे ,श्री नितिन डेहरिया ,श्री राहुल सरयाम ,साक्षी खरात ,उद्यानिकी विभाग के श्री सिद्धार्थ दुपारे ,पशु चिकित्सा विभाग के श्री केतन पाण्डे  सहित कई किसान उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com