राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना कलेक्टर का औचक निरीक्षण, सौंसर खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाएं देखीं

18 अप्रैल 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): पांढुर्ना कलेक्टर का औचक निरीक्षण, सौंसर खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाएं देखीं – कलेक्टर पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने  शुक्रवार सुबह 10 बजे सौसर के मंडी प्रांगण में शासकीय गोदाम में चना एवं गेहूँ खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल,उपसंचालक कृषि श्री जीतेन्द्र कुमार सिंह, तहसीलदार, एसडीओ कृषि सहित खरीदी से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर और सुगमता से अपनी उपज बेचने का अवसर मिलना चाहिए, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि FAQ मापदण्ड के अनुसार ही खरीदी की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही जिला आपूर्ति अधिकारी एवं एसडीएम को प्रतिदिन खरीदी केंद्रों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements