पांढुर्ना: कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
18 मई 2026, पांढुर्ना: पांढुर्ना: कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना – नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे, नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री प्रकाश छगानी एवं एसडीएम सुश्री अलका एक्का द्वारा विकासखंड में 16 मई 2026 से प्रारंभ किये जाने वाले कृषि रथ को तहसील परिसर पांढुर्णा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्यपालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से खरीफ फसलों की बुआई के पूर्व प्रत्येक विकासखंड में दिनांक 16 मई 2026 से 10 दिवस के लिए कृषि रथ चलाया जा रहा है।
यह कृषि रथ कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा निर्धारित रूट चार्ट अनुसार ग्राम पंचायतों एवं सेवा सहकारी समितियों में भ्रमण करेगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिक, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्य पालन एवं राजस्व विभाग के पटवारी उपस्थित होकर किसानों को तकनीकी जानकारी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
प्रत्येक विकासखंड में एक कृषि रथ 10 दिनों तक प्रतिदिन 3 से 4 ग्राम पंचायतों एवं सेवा सहकारी समितियों तक पहुंचेगा। कृषि रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रगतिशील किसान भी मौजूद रहेंगे, जो किसानों से सीधे रूबरू होकर खेती, उर्वरक, बीज, रोग एवं उत्पादन संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे। शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उर्वरक प्राप्त करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन “बलराम” का लॉन्च किया गया है, जिससे किसान स्वयं अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से बलराम एप्लीकेशन डाउनलोड कर उर्वरक प्राप्त करने के लिए ई-टोकन बुक कर सकते हैं।
कृषि रथ में कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारियों द्वारा खरीफ पूर्व तैयारी की तकनीकी जानकारी, प्राकृतिक खेती की जानकारी, उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य के संबंध में मिट्टी नमूना लेकर मिट्टी की जांच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसा के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने, फसल विविधीकरण एवं समन्वित खेती (किसान भाई खेती के साथ उद्यानिकी एवं पशुपालन को अपनाने) द्वारा आय बढ़ाने आदि विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
उक्त कृषि रथ शुभारंभ कार्यक्रम में नगरपालिका पार्षद श्री दुर्गेश ऊईके, एसडीएम सुश्री अल्का इक्का, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे, कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुनील गजभिए, श्री राहुल सरयाम, श्री डी.आर. तुमदाम, एटीएम कुमारी शिवानी माहोरे, श्री किशोर डिगरसे, श्री बी. बेले, श्री गोपाल भोजने सहित कृषि विभाग का मैदानी अमला एवं किसान उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

