Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा धान जब्त

17 जनवरी 2025, डिंडोरी: अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा धान जब्त – एसडीएम शहपुरा श्री एश्वर्य वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने 15 जनवरी को रात्रि में एसआरएल गोदाम शहपुरा के धान खरीदी केन्द्र में औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तुलसीराम साहू द्वारा  विक्रय हेतु लाई गई धान की गुणवत्ता ठीक नहीं  पाई  गई इस प्रकार अवैध रूप से धान विक्रय करते पाये जाने पर धान को जब्त कर गोदाम मालिक को सौंप दिया गया। उक्त अवैध धान के 50 बोरे जब्त किये गए, जिसका वजन 21.36 क्विंटल पाया गया।

एसडीएम श्री वर्मा के निर्देशन में मौके पर पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही के निर्देशित किया। इस दौरान तहसीलदार शहपुरा श्री पुष्पेन्द्र पेन्द्रे, नायब तहसीलदार शहपुरा श्री शैलेष गौर, सहायक खाद्य अधिकारी श्री जयंत असराठी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com