Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देश भर में अब तक 9.20 करोड़ से अधिक किसान आईडी जारी

30 मार्च 2026, भोपाल: देश भर में अब तक 9.20 करोड़ से अधिक किसान आईडी जारी – भारत सरकार किसानों के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान कर रही है और इसी में एक विशेष सुविध है किसान आईडी। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बीते 19 मार्च 2026 तक 9.20 करोड़ से अधिक किसान आईडी जारी की जा चुकी हैं। इनमें अकेले बिहार के 47.63 लाख किसान शामिल हैं। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री  रामनाथ ठाकुर ने  लोकसभा में इस प्रगति की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह डिजिटल पहचान केवल भूमि धारक किसानों तक सीमित नहीं है।

किसान  आईडी   के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), फसल बीमा योजना (PMFBY), MSP आधारित खरीद, कृषि ऋण और आपदा राहत जैसी योजनाओं को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जा रहा है। इससे लाभार्थियों की पहचान आसान हो रही है और DBT के माध्यम से पैसा सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है।

किसान आईडी  के माध्यम से सरकार किसानों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ला रही है, जिससे योजनाओं का लाभ तेजी से, पारदर्शी तरीके से और बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों तक पहुंचाया जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाने और किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इन्हें भी मिलेगा योजनाओं का लाभ

एग्रीस्टैक के तहत बनाई जा रही ‘राज्य किसान रजिस्ट्री’ में समावेशी दृष्टिकोण अपनाया गया है। इसमें निम्नलिखित श्रेणियों को कवर किया गया है:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भूमि धारक किसान: सभी स्थायी जमीन मालिक।
महिला किसान: खेती में महिलाओं की भागीदारी को आधिकारिक पहचान।
विशेष क्षेत्र: पशुपालक और मत्स्यपालक (मछली पालन)।
काश्तकार: किरायेदार और बटाईदार किसान भी अब डिजिटल सिस्टम का हिस्सा बन सकेंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture