1000 से अधिक कृषि अधिकारियों को पदस्थापना का इंतजार
मंत्रालय में अटकी फाईल
26 अगस्त 2026, भोपाल: 1000 से अधिक कृषि अधिकारियों को पदस्थापना का इंतजार -प्रदेश में 10 साल का लम्बा इंतजार और कानूनी प्रक्रिया झेलने के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली पदोन्नति की खुशी अब पदस्थापना के अभाव में धूमिल होती जा रही है। लगभग डेढ़ माह बीत गया है, परन्तु अब तक पदस्थापना के आदेश जारी नहीं हो पाये हैं। किसान कल्याण वर्ष में लगभग 1000 से अधिक पदोन्नत अधिकारियों की फाईल मंत्री के बंगले और मंत्रालय के मध्य गोते लगा रही है।
जानकारी के मुताबिक गत जुलाई माह में कृषि विभाग के सभी वर्गों के अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए थे, जिससे विभाग में खुशी की लहर थी, कि अब प्रभारियों की जगह पूर्ण पदस्थ अधिकारियों की नियुक्ति होगी, परन्तु अब तक विभाग पूरे प्रदेश में प्रभारी अधिकारियों के ही भरोसे चल रहा है। लगभग 19 संयुक्त संचालक बनने के बावजूद केवल 1 संयुक्त संचालक जबलपुर संभाग में कार्यरत हैं शेष संभागों में प्रभारी पदस्थ हैं। इसी प्रकार जिले के मुखिया उपसंचालक कृषि के लगभग 87 अधिकारी है परन्तु लगभग 24-25 जिले प्रभारियों के भरोसे चल रहे हैं। प्रदेश में अन्य पदों पर पदोन्नत अधिकारी भी पदस्थापना के इंतजार में हैं। फाईल कहां अटकी है अधिकारी यह पता लगाने में व्यस्त है, जबकि प्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव एवं जन विश्वास अभियान जैसे महत्वपूर्ण आयोजन किए जा रहे हैं।
पदस्थापना के इंतजार में पदोन्नत अधिकारी
– संयुक्त संचालक से अपर संचालक – 2
– उप संचालक से संयुक्त संचालक – 19
– सहायक संचालक से उप संचालक – 87
– वरि. कृषि विकास अधि. से सहायक संचालक – 109
– कृषि विकास अधि, से वरिष्ठ अधिकारी – 69
– सर्वेयर से कृषि विकास अधिकारी – 70
– कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी – 732
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

