छिंदवाड़ा में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
20 अगस्त 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक पंजीयन, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ द्वारा अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
रबी वर्ष 2026-27 में उर्वरक के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनकी फसल के लिये आवश्यक उर्वरक सुव्यवस्थित रूप से अग्रिम उपलब्ध कराने, ई-विकास प्रणाली के टोकन जनरेट करने के साथ ही पोर्टल में उपलब्ध सभी सुविधाओं को किसानों तक पहुंचाने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने, सभी किसानों की फार्मर आईडी बनवाने तथा बकेटिंग के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिये एवं पैक्स में अधिकाधिक किसानों को सदस्य बनाने तथा केसीसी सेचुरेशन के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा प्रदेशव्यापी एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान 20 अगस्त 2026 से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, श्री मेरसिंह चौधरी, श्री रामराव लाड़े, ओआईसी भू-अभिलेख, सहकारिता विभाग के उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, परियोजना संचालक आत्मा, जिला विपणन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), सभी सहायक संचालक कृषि, सभी अनुविभागीय कृषि अधिकारी, कृषि/आत्मा परियोजना का अमला एवं सहकारिता अमला उपस्थित था।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

