Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में आईएआरआई-पटना हब के नए छात्रों के लिए अभिमुख कार्यक्रम  

06 दिसम्बर 2023, पटना: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में आईएआरआई-पटना हब के नए छात्रों के लिए अभिमुख कार्यक्रम  – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ग्लोबल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली की एक इकाई के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में स्थित आईएआरआई पटना हब में दिनांक 05 दिसंबर 2023 से स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की पढ़ाई शुरू हुई । आईएआरआई मेगा यूनिवर्सिटी ऑफ़ कॉन्सेप्ट की एक इकाई के रूप में देश भर में कुल मिलाकर 16 आईएआरआई हब बनाए गए हैं।

अब तक बिहार, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से 18 छात्र आईएआरआई, पटना हब में शामिल हो चुके हैं। आईसीएआर-पटना हब के नवप्रवेशित छात्रों के लिए आज संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास की अध्यक्षता में एक अभिमुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए अटारी, पटना के निदेशक डॉ. अंजनी कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं  लक्ष्य और अध्ययन की समय-सीमा तय करें और परिसर में अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने उन्हें बेहतर सीखने के लिए प्रतिदिन पुनः अवलोकन का सुझाव दिया और उन्हें कृषि क्षेत्र में भविष्य के छात्रों के लिए रोल मॉडल बनने की प्रेरणा दी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास ने छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संस्थान में अध्ययन अवधि के दौरान निरंतर संवादात्मक सीखने, एक साथ आगे बढ़ने, छात्रों को स्वस्थ रहने और उचित अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

इससे पूर्व, डॉ. उज्ज्वल कुमार, समन्वयक, आईएआरआई पटना हब ने सभी छात्रों और शिक्षकों का स्वागत किया और आईएआरआई मेगा यूनिवर्सिटी के उद्देश्यों के साथ-साथ इसके शिक्षा के सेटेलाइट मॉडल के बारे में जानकारी दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)