राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी कृषक संगोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

17 फ़रवरी 2025, उज्जैन: रबी कृषक संगोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन – भारत सरकार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की मंशानुरूप कृषि विज्ञान केन्द्र, उज्जैन एवं कर्नाटका एग्रो केमिकल के संयुक्त तत्वाधान में गतदिनों ग्राम गुराडिया गुर्जर में रबी कृषक संगोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती जाकरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों एवं अधिकारीगणों के स्वागत पश्चात् डॉ ए.के.दीक्षित प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए किसानों को कृषि विज्ञान से जुड़कर नवीन तकनीकियों को खेती में शामिल कर लागत मूल्य को कम करते हुए खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सचिन बोन्द्रिया संचालक कृषक जगत द्वारा इजराइल तकनीक द्वारा खेती के विभिन्न आयाम एवं कृषि विज्ञान केन्द के कार्यों की सहराना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नागेन्द्र शुक्ला कर्नाटका एग्रो केमिकल द्वारा फसलों में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन के विभिन्न तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. एच.आर.जाटव वैज्ञानिक कृषि प्रसार द्वारा बताया गया कि किसान भाईयों को कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से कैसे सशक्त किया जाए के बारे में बताया गया। डॉ. सविता कुमारी तकनीकी द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों के बारे में अवगत कराते हुए मृदा स्वास्थ्य के बारे जानकारी दी गई, डॉ. रेखा तिवारी गृह वैज्ञानिक द्वारा किचन गार्डन के माध्यम से पोषण सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई, डॉ. डी. के. सूर्यवंशी वैज्ञानिक द्वारा समन्वित कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की गई, डॉ. मौनी सिंह द्वारा किसानों को अधिक लाभ लेने के दृष्टिकोण से विभिन्न फसलों में मूल्य संर्वधन के बारे में बताया गया। श्रीमती रूचिता कनौजिया द्वारा किसानों को संरक्षित खेती के बारे में बताया गया। कृषक संगोष्ठी में ग्राम खजुरिया सदर बिसाखेड़ी विछडोद काकरिया चांद एवं गुराडिया गुर्जर के 260 कृषकों द्वारा भागीदारी कर वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए तकनीकी ज्ञान का लाभ प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अजय गुप्ता एवं श्रीमती सपना सिंह अन्य समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement