Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बजट में किसानों के लिए राजस्थान सरकार ने किए ये खास ऐलान

25 फ़रवरी 2025, भोपाल: बजट में किसानों के लिए राजस्थान सरकार ने किए ये खास ऐलान – बीते कुछ दिनों पहले ही राजस्थान की सरकार ने राज्य का बजट पेश किया है और इसमें किसानों के लिए भी कई ऐलान किए गए है। हम यहां राजस्थान के किसानों के लिए संबंधित जानकारी प्रस्तुत कर रहे है ताकि हमारे पाठक किसान वर्ग सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा ले सकें।

राजस्थान में जो किसान गोबर गैस प्लांट लगाना चाहते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी। यह कदम किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।

आजीविका मिशन के तहत 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। इन महिलाओं को 1.5% ब्याज दर पर ₹1 लाख तक का लोन दिया जाएगा। पहले यह ब्याज दर 2.5% थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अब राजस्थान में वेयरहाउस को इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाएगा। इससे किसानों को अपनी फसलों को स्टोर करने में आसानी होगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने हर महीने 150 यूनिट तक फ्री बिजली देने का भी ऐलान किया है। यह कदम किसानों और गरीब परिवारों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक योजना के तहत 13 लाख लीटर दूध संकलन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1,000 नए दूध संग्रहण केंद्र खोले जाएंगे। गौशालाओं में प्रति पशु अनुदान को बढ़ाकर ₹50 कर दिया गया है।

राज्य में पशुधन के लिए नई योजनाएं के तहत 100 पशु चिकित्सक (वेटनरी डॉक्टर) और 1,000 पशु निरीक्षक (वेटनरी इंस्पेक्टर) की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पशुओं की संख्या को दोगुना किया गया है। 

पशुधन मुफ्त आरोग्य योजना में दवाइयों की संख्या 138 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। इस पर करीब 40 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे।

राज्य सरकार द्वारा किसानों को गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 2425 के अतिरिक्त प्रति क्विंटल 150 रुपये का बोनस दिया जाएगा। वहीं 100 किसानों को इजराइल भेजा जाएगा, जहां वे आधुनिक कृषि तकनीक सीखेंगे। इसके अलावा, स्वयं सहायता समूह की 25,000 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा भूमिहीन कृषि श्रमिकों को  5,000 तक के कृषि उपकरण खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com