Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक व जैविक खेती के लिए कृषक संगोष्ठी आयोजित

11 नवम्बर 2022, मंडलेश्वर (दिलीप  दसौंधी, मंडलेश्वर): प्राकृतिक व जैविक खेती के लिए कृषक संगोष्ठी आयोजित – कृषि विज्ञान केंद्र खरगोन में गत दिनों जिले के प्राकृतिक व जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राजपूत , प्रदेश महामंत्री श्री पुरुषोत्तम शर्मा , जिला अध्यक्ष श्री महेश गुर्जर , महामंत्री श्री संतोष चौहान, कृषि वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे ।

इस कृषक गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ जी एस कुलमी, सह संचालक अनुसन्धान डॉ व्हाय के जैन, डॉ संजीव वर्मा, डॉ आरके सिंह, डॉ सुनील त्यागी, श्री विनोद मित्तोलिया, कृषि विभाग से श्री पी एस बार्चे ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती संबंधी जानकारी दी। प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने में किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं को श्री चौधरी के समक्ष किसानों द्वारा रखा गया जिसके समाधान के लिए उन्होंने सरकार स्तर पर बात करने की बात कही।

डॉ आर के सिंह ने कृषक जगत को बताया कि इस कृषक संगोष्ठी में 44 किसानों ने सहभागिता की। किसानों को प्राकृतिक खेती केतहत बीजामृत , घनामृत, नीमास्त्र , ब्रम्हास्त्र आदि बनाने की विधि और उपयोग के तरीके बताए गए। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों से अधिक संख्या में प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। श्री चौधरी ने बताया कि शासन द्वारा एक गाय को पालने पर गौपालक को 900 रु प्रति माह दिए जाने का प्रावधान किया गया है । इस पर कुछ किसानों ने गोपालन के लिए पंजीयन करवाने के बाद भी अब तक काम नहीं होने की बात कही तो उन्हें बताया गया कि तो अभी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (09 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )