जैविक खेती वरदान साबित होगी: कलेक्टर श्री शर्मा
08 जनवरी 2025, टीकमगढ़: जैविक खेती वरदान साबित होगी: कलेक्टर श्री शर्मा – कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा की उपस्थिति में मंगलवार को पलेरा तहसील के ग्राम चरी में पारंपरिक/जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री शर्मा ने किसानों से पारंपरिक खेती के संबंध में चर्चा की तथा पारंपरिक/जैविक खेती के महत्व और निकट भविष्य में पारंपरिक खेती की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों को पारंपरिक खेती करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार ध्रुुुुर्वे, एसडीएम जतारा श्री शैलेन्द्र सिंह, उप संचालक कृषि श्री अशोक शर्मा, एडीए, जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शर्मा ने किसानों से कहा कि टीकमगढ़ जिले के लिये पारंपरिक खेती वरदान साबित होगी। हमें संपूर्ण जिले में पारंपरिक खेती को बढ़ावा देना होगा। साथ ही जिले में जैविक उत्पादों के लिये बाजार तैयार करना होगा, जिससे जैविक उत्पादों का विक्रय जिले में हो सके। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों के उपयोग हेतु जिलेवासियों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है।
उप संचालक कृषि श्री अशोक शर्मा ने किसानों को परंपरागत खेती के बारे में समझाइश देते हुए बताया कि पारंपरिक खेती का महत्व कई तरह से है। पारंपरिक खेती से मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती है और पोषक तत्वों का संतुलन सही रहता है। पारंपरिक खेती से रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होती है और लागत में कमी आती है। पारंपरिक खेती से फसलों की उत्पादकता बढ़ती है, पर्यावरण की शुद्धता बनी रहेगी। साथ ही जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद मिलती है।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: