Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट और डिंडोरी ज़िले में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट  

05 सितम्बर 2023, इंदौर: बालाघाट और डिंडोरी ज़िले में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट  – मौसम केंद्र ,भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शहडोल एवं रीवा संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर ,जबलपुर संभाग के ज़िलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर और उज्जैन संभागों के ज़िलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 5 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 19 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 16  % कम तथा पश्चिमी  मध्य प्रदेश में औसत से 23 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश  के चितरंगी ( सिंगरौली ) 58.4  ,बहरी ( सीधी )  52.0 ,गोपदबनास ( सीधी ) 37.6 ,तामिया (छिंदवाड़ा )34.0 ,किरनापुर ( बालाघाट )30.2 ,रामपुर ( सीधी )26.0  और डिंडोरी-एडब्ल्यूएस 22.3 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने कल 6  सितंबर की प्रातः 8 :30  बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान  व्यक्त किया है , उसके अनुसार बालाघाट और डिंडोरी ज़िले में  कहीं – कहीं गरज -चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। इन दोनों ज़िलों के लिए  ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ,जबकि सीधी,सिंगरौली, उमरिया, पन्ना , अनूपपुर, जबलपुर, शहडोल, टीकमगढ़, मंडला , दमोह, सागर , नरसिंहपुर, छतरपुर , सिवनी एवं कटनी ज़िलों में कहीं -कहीं  गरज -चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा एवं वज्रपात संभावित है।  इन ज़िलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागों के ज़िलों में तथा दतिया , गुना, भिंड, खंडवा, शिवपुरी, खरगोन , निवाड़ी, अशोकनगर, रीवा, छिंदवाड़ा , सतना, सागर एवं आगर ज़िलों में कहीं -कहीं गरज -चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। प्रदेश के अन्य ज़िलों में वर्षा संभावित है , लेकिन झाबुआ  और रतलाम ज़िलों में मौसम शुष्क रहेगा। आज 5  सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें