राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा और छिंदवाड़ा जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

14 अगस्त 2026, इंदौररीवा और छिंदवाड़ा जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी  के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के  रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में  अधिकांश स्थानों पर; जबलपुर संभाग के जिलों में  अनेक स्थानों  पर; इंदौर,  नर्मदापुरम, ग्वालियर , सागर संभागों के जिलों में   कुछ स्थानों  पर; भोपाल,  उज्जैन , चंबल संभागों के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़  की गई। पूर्वी मप्र के सिंगरौली में सर्वाधिक 101. 4  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। सराई में 95.2 मिमी वर्षा  हुई ।  इसी तरह  सीधी जिले के सिंहावल में 97. 4  और कुसमी में 90. 5 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  1  जून से 14 अगस्त तक  दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -13  % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -20  % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -7 % कम वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – झारखंड एवं उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और आज, 14 अगस्त, 2026 को 0830 बजे उसी क्षेत्र में पूर्व के निकट केंद्रित रहा। यह रांची (झारखंड) से लगभग 20 किमी दक्षिण-पूर्व, जमशेदपुर (झारखंड) से 80 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, हजारीबाग (झारखंड) से 90 किमी दक्षिण, डाल्टनगंज (झारखंड) से 170 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व तथा अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) से 230 किमी पूर्व में स्थित था। इसके अगले 12 घंटों के दौरान झारखंड एवं उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते रहने तथा कमजोर होकर चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने की बहुत संभावना है।

मानसून  ट्रफ  अब फिरोजपुर, मुजफ्फर नगर, फतेहगढ़,  डाल्टन  गंज, झारखंड और उससे लगे गांगेय  पश्चिम  बंगाल के ऊपर डिप्रेशन  के  केंद्र  तथा दीघा से होते हुए  दक्षिण -पूर्व की ओर  पूर्व -मध्य  बंगाल की खाड़ी तक गुजरती है।  शियर ज़ोन भी गुजर रहा है।  उत्तर -पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास का ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण शियर ज़ोन में मिल गया है।  मध्य  और ऊपरी क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं  में ट्रफ के रूप में  पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। उत्तर -पश्चिम  उत्तर प्रदेश  और उसके आसपास औसत समुद्र  तल से 0.9 किमी  की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का  चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।  

पूर्वानुमान –  मौसम केंद ने रीवा और छिंदवाड़ा जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जहां एक ओर  मऊगंज में भारी वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट है , वहीं  नर्मदापुरम, भिंड , मुरैना, सिंगरौली , सीधी, सतना, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी , कटनी, नरसिंहपुर , सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , सागर, छतरपुर और  मैहर जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट है।  इन जिलों में झंझावात / वज्रपात के साथ  झोंकेदार हवाएं ( 30 -40  किमी / घंटा ) चलने का भी अनुमान है। जबकि बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , आगर, मंदसौर, नीमच जिलों में कहीं -कहीं ,भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां जिलों में कुछ स्थानों पर,  नर्मदा पुरम, बैतूल, शिवपुरी, ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी ,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और  पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर तथा  सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, मंडला, बालाघाट और  मैहर जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture