मध्यप्रदेश के पांच जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी
30 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के पांच जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम , ग्वालियर , जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर इंदौर, उज्जैन , सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; चंबल, रीवा संभागों, के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 30 जुलाई तक मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से -15 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -15 % कम और पश्चिमी मप्र में भी औसत से -15 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़ें – अति भारी वर्षा – हरई 143.4 और पचमढ़ी में 130.0 मिमी हुई। जबकि भारी वर्षा भैंसदेही 107.0, बांकेखेड़ी 99.0, बैतूल 93.4, खातेगांव 90.0, मुलताई 87.4, भीमपुर 85.0, घोड़ाडोंगरी 80.0, गाडरवारा 79.0, तामिया 70.0, और पोहरी में 65.0 मिमी दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – पश्चिमी मध्य छत्तीसगढ़ एवं उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित गहरा अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटा की गति से दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और आज, 30 जुलाई 2026 को प्रातः 0830 बजे (IST) पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़ तथा उससे सटे विदर्भ एवं दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर निकट दुर्ग (छत्तीसगढ़) के दक्षिण में केन्द्रित था। इसके अगले 12 घंटों के दौरान लगभग पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए क्रमशः कमजोर होकर अवदाब में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद इसके अगले 24 घंटों के दौरान अवदाब के रूप में विदर्भ एवं उससे सटे दक्षिण मध्य प्रदेश के ऊपर से पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ मध्य समुद्र तल पर अब जैसलमेर, रायसेन, पश्चिमी छत्तीसगढ़ के पश्चिमी भागों , विदर्भ व दक्षिण पूर्वी मप्र के ऊपर स्थित गहरे दबाव के केंद्र गोपालपुर से होते हुए दक्षिण -पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक फैली हुई है। पूव- पश्चिम शियर जोन भी बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ , पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में स्थित है। एक अप-शोर ट्रफ ( द्रोणिका ) , मध्य समुद्र तल पर दक्षिण गुजरात से उत्तर केरल तक फैली हुई है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ झोंकेदार हवाओं भी चलेंगी। जबकि रायसेन, सीहोर, बैतूल, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन , देवास, शाजापुर छिंदवाड़ा, सिवनी , सागर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होगी। प्रदेश के कई जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शेष जिलों में कुछ / अनेक और अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

