राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी और धार जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

30 अगस्त 2025, इंदौर: बड़वानी और धार जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट –  मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के  ग्वालियर  संभाग के जिलों में कहीं- कही;भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों पर; इंदौर,नर्मदापुरम, उज्जैन  संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  

वर्षा के आंकड़े ( मि मी में ) –  खरगोन 152.6, वरला 147.4, ठीकरी 108.0, पीथमपुर 104.0,  चाचरियापाटी 102.0, राजपुर 91.0, पंधाना 90.0, भगवानपुरा 86.0,  सेंधवा  84.0, गोगावां 70.0, धार 68.0, धरमपुरी टप्पा  66.0, देपालपुर 64.8, ति रला 62.0,  बड़ा मलहरा  59.2, रहटगाँव 52.4, नालछा 52.2, सरदारपुर 50.3, भीकनगांव 49.0,  सेगांव 48.0, महू  44.7,  महेश्वर  42.0, भीमपुर 40.0, निवाली 39.6, गरोठ 38.6,  डोलरिया  38.1, शाजापुर 38.0, बड़नगर 37.0, झिरन्या  36.0, बड़वानी 35.0, चिचोली 34.4, मनावर 34.0,  हातोद 34.0, सीतामऊ 32.2, नेपानगर 29.0, आठनेर 28.2, जावद 28.0,पिपरिया  27.6,  प्रभात पट्टन  27.2, अंजड़ 26.0, बागली 25.0, बड़वाह 24.0, कयामपुर 24.0, सिंहावल 23.2, मकसूदनगढ़ 23.0, पचोर 23.0, छपारा 23.0, सौसर 22.0, हरदा 21.6, पानसेमल 21.0, शामगढ़ 20.4, उमरबन  20.0, सिंगौड़ी  20.0, पुनासा बांध 20.0, रायपुरा 19.2, कन्नौद 19.0, गंधवानी 19.0, निसरपुर 18.4, बदनावर 18.3,आमला 18.0, अमरवाड़ा 17.2, गढ़ाकोटा 17.2, रतलाम 17.0, सुवासरा16.2, राजगढ़ 16.1, पाटी 16.0,  टोंकखुर्द  16.0,  कुक्षी 16.0,  खिरकिया  15.8, इंदौर 15.8, देवास 15.0, बाग 15.0,  आष्टा  15.0, अमरकंटक 14.2, सिवनी 14.2, मलाजखंड 13.8, पाटन 13.1, जैसीनगर13.1, सतवास 13.0, खालवा 13.0, मंदसौर 13.0, कालापीपल 13.0, पि छोर 13.0, गौतमपुरा 12.7,  अलीराजपुर 12.6, बेगमगंज 12.6, भाभरा 12.4, परसवाड़ा 12.3, सांवेर 12.2,  डही 12.0, मैहर 12.0,मझगांव 12.0, मंडला 11.8, गौहरगंज 11.4, तिरोड़ी 11.1, बि जावर 11.0, नैनपुर 10.4,  ग्वालियर  10.3, विजयराघवगढ़ 10.0, सनावद 10.0,  मल्हारगढ़ 10.0,  नर्मदापुरम 10.0, केवलारी 10.0, बैतूल 9.6,कोतमा 9.0, चौराई 9.0, खंडवा 9.0, मवई 9.0, इछावर 9.0,  ब्या वरा 8.6, गैरतगंज 8.4, बि रसा 8.2, चितरंगी  8.2,  कट्ठीवाड़ा 8.0,  सोंडवा 8.0, कसरावद 8.0,  मटीयारी 8.0, रावटी 8.0, बिछिया 7.6.   मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  खरगोन और बड़वानी जिलों में अति भारी वर्षा हुई , वहीं  हरदा, धार, खंडवा, बुरहानपुर और इंदौर जिलों में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 30 अगस्त तक  दीर्घावधि औसत से मप्र में 21  % अधिक वर्षा हुई है।  पूर्वी मप्र में औसत से 21  % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 21  % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – वर्तमान में, मानसून  ट्रफ बीकानेर, कोटा, सिवनी,  दुर्ग ,भवानीपटना, गोपालपुर से होकर  पूर्व – दक्षिण – पूर्व  दिशा में  मध्य  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण   दक्षिण मध्य प्रदेश के मध्य  भागों पर मध्य समुद्र  तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय  है। पश्चिमी विक्षोभ  एक  चक्रवातीय परिसंचरण  के रूप में मध्य पाकिस्तान और संलग्न  पंजाब तक विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने बड़वानी और धार जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा,सिवनी, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज जिलों में कुछ स्थानों पर ,भोपाल, विदिशा , रायसेन, अशोकनगर, शि वपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर तथा सिहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगो न, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना,  श्योपुर कलां, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।  राज्य के कई जिलों  में  कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात  का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements