Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी जिले के लिए यूरिया खाद की एक और रैक पहुंची

08 अगस्त 2025, कटनी: कटनी जिले के लिए यूरिया खाद की एक और रैक पहुंची – जिले में वर्तमान में खरीफ फसलों के लिए सर्वाधिक मांग वाली उर्वरक यूरिया खाद की एक और रैक बुधवार को झुकेही रैक प्वाइंट पर आ गई है। इसके पहले बीते मंगलवार को भी 835 मीट्रिक टन यूरिया जिले को मिली थी। इस प्रकार अब किसानों की जरूरत के लिए जिले में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है।

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और प्रयासों की वजह से कटनी जिले के लिए बुधवार को 813 मीट्रिक टन यूरिया की एक और रैक आ गई है। नीम कोटेड यूरिया उर्वरक की रैक झुकेही रैक प्‍वाइंट पर लग गई है। जहां से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है।        

जिला विपणन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबल लॉक केन्द्र के लिए 183 मीट्रिक टन, बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र के लिए 150 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी। जबकि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटनी को 200 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी।  इसी प्रकार सीएमएस मार्केटिंग सोसायटी कटनी एवं सीएमएस उमरियापान-ढीमरखेड़ा को 50-50 मीट्रिक टन, सीएमएस रीठी, सीएमएस बड़वारा, प्रियदर्शनी विपणन विजयराघवगढ़ एवं सीएमएस बाकल को 30-30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की जायेगी। जबकि एमपी एग्रो कटनी को  60 मीट्रिक टन खाद आवंटित की जायेगी। जिससे यहां के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उनकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सभी खाद दुकानों के बाहर सूचना बोर्ड अवश्य लगाने के निर्देश दिए हैं। इस बोर्ड में प्रत्येक उर्वरक की उपलब्ध मात्रा का विवरण और इसी के सामने उर्वरक की दर लिखने की हिदायत कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को दिया है। कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद एवं बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत या खाद एवं बीज मिलने में असुविधा संबंधी सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 07622-220071 पर दे सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com