Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

08 जुलाई 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, संभागों के जिलों में कहीं-कहीं; चंबल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, नर्मदा पुरम, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर;  ग्वालियर संभाग के जिलों में सभी स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा। प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। 1 जून से 8 जुलाई तक दीर्घावधि औसत  से पूर्वी मध्य प्रदेश में 1 % कम और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 10 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में अनूपपुर में सर्वाधिक 235. 2  मिमी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में गुना में सर्वाधिक 277. 5  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम की स्थिति – मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, चितौड़ गढ़, रायसेन, मंडला,रायपुर, कलिंगपट्ट्नम से होकर गुजर रहा है और फिर दक्षिण -पूर्व की ओर  मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। वर्तमान में तीन चक्रवातीय परिसंचरण  पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर,मध्य गुजरात के ऊपर और  दक्षिण -पश्चिम  उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय है। दक्षिण गुजरात और केरल तटों पर मध्य समुद्र तल पर पर अपतटीय ट्रफ  विस्तृत  है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास जिलों में  अनेक स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) संभावित है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , बैतूल, हरदा, अली राजपुर, इंदौर, उज्जैन , मंदसौर, छिंदवाड़ा और  पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात और झंझावात के साथ / भारी  वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने की संभावना है। जबकि राजगढ़,  नर्मदा पुरम, शाजापुर,  आ गरमालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,श्योपुरकलां , सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमįरया, डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर , सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और  मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होगी। अन्य जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com