Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर, रतलाम और मंदसौर ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट

08 जुलाई 2023, इंदौर: अनूपपुर, रतलाम और मंदसौर ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट – मौसम केंद्र, भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के जबलपुर, शहडोल, सागर, उज्जैन, चम्बल और ग्वालियर संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर और इंदौर , नर्मदापुरम संभागों के ज़िलों में कई जगह और भोपाल संभाग के ज़िलों में कुछ जगह वर्षा हुई।

मौसम केंद्र ने आज सागर, विदिशा , उदयगिरि , गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां,, मुरैना, शिवपुरी , कुनो, टीकमगढ़ , छतरपुर , खजुराहो, पन्ना और पेंच में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं,ग्वालियर, दतिया, भिंड, बैतूल, सतना, मैहर, चित्रकूट, रीवा, सिंगरौली , निवाड़ी, ओरछा, उमरिया, बांधवगढ़, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, डिंडोरी, कटनी,जबलपुर, भेड़ाघाट, दमोह, रायसेन साँची, राजगढ़, भोपाल, बैरागढ़,नीमच, उज्जैन,धार, मांडू, मंदसौर, आगर , नर्मदापुरम और पचमढ़ी में गरज चमक के साथ मध्यम वर्षा तथा सीधी, शहडोल, अनूपपुर, अमरकंटक, भीमबेटका, अलीराजपुर, इंदौर, खरगोन, बड़वानी, देवास, शाजापुर,खंडवा, झबौआ, रतलाम,हरदा, बुरहानपुर और सीहोर ज़िलों में शाम को हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम केंद्र ने 9 जुलाई की सुबह तक का मौसम का जो पूर्वानुमान किया है, उसके अनुसार अनूपपुर , रतलाम और मंदसौर ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर कहीं-कहीं अति भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है , जबकि उमरिया ,शहडोल, डिंडोरी सतना, कटनी,जबलपुर,छिंदवाड़ा सिवनी मंडला, बालाघाट ,पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ , निवाड़ी , बैतूल, उज्जैन,आगर , नीमच ,गुना, अशोकनगर, और शिवपुरी ज़िलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 8 जुलाई के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन 60 % से कम वर्षा ,हरा रंग -19 से +19 % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें