Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

MP में पराली प्रबंधन का बिजनेस शुरू करने का मौका, सरकार देगी 65% तक अनुदान; जानें आवेदन प्रक्रिया

13 अगस्त 2026, भोपाल: MP में पराली प्रबंधन का बिजनेस शुरू करने का मौका, सरकार देगी 65% तक अनुदान; जानें आवेदन प्रक्रिया – मध्यप्रदेश में किसानों को पराली प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ इस क्षेत्र में बिजनेस शुरू करने का भी मौका दिया जा रहा है। इसके लिए बैंक ऋण आधारित फसल अवशेष/धान स्ट्रॉ सप्लाई चैन स्थापित करने के इच्छुक व्यक्तिगत आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पात्र हितग्राहियों को परियोजना लागत का 65 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रोजेक्ट लागत पर मिलेगी 65 फीसदी सब्सिडी

योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की परियोजना लागत पर अधिकतम 65 लाख रुपये और 1.50 करोड़ रुपये की परियोजना लागत पर अधिकतम 97.50 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य पराली प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाना और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक व्यक्तिगत आवेदक संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी की वेबसाइट www.chc.mpdage.org के माध्यम से 3 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ 1 लाख रुपये की धरोहर राशि के बैंक ड्राफ्ट की फोटो प्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। जबलपुर संभाग के आवेदकों को बैंक ड्राफ्ट “सहायक कृषि यंत्री, जबलपुर” के नाम से बनाना होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आवेदन के बाद होगी जांच

आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन, बैंक ड्राफ्ट जमा करने और प्रोजेक्ट के अवलोकन की प्रक्रिया 18 और 19 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संबंधित संभागीय कृषि यंत्री/कार्यपालन यंत्री कार्यालयों में होगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

लॉटरी से तय होगी प्राथमिकता सूची

पात्र आवेदकों की प्राथमिकता सूची का निर्धारण 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे कंप्यूटराइज्ड लॉटरी के माध्यम से संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, भोपाल में किया जाएगा। लॉटरी से तैयार प्राथमिकता सूची 21 अगस्त को शाम 4 बजे से विभाग की वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी की वेबसाइट पर उपलब्ध विभागीय विज्ञापन में देखी जा सकती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture