किसानों के लिए मौका: फल, सब्जी व पॉलीहाउस योजनाओं के लिए पंजीयन शुरू, ऑनलाइन आवेदन से मिलेगा लाभ
18 अप्रैल 2026, भोपाल: किसानों के लिए मौका: फल, सब्जी व पॉलीहाउस योजनाओं के लिए पंजीयन शुरू, ऑनलाइन आवेदन से मिलेगा लाभ – जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन योजनाओं में फल उद्यान, ड्रिप लाइन, मिनी स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, प्लास्टिक मल्चिंग, सब्जी क्षेत्र विस्तार, मसाला एवं पुष्प क्षेत्र विस्तार जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।
इसके साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों एवं संरचनाओं जैसे छोटा ट्रैक्टर, स्प्रे पंप, शेड नेट हाउस, पॉली हाउस, प्याज भंडारण, पैक हाउस आदि के लिए भी आवेदन का अवसर दिया गया है।
उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक उद्यान श्री जी. गिरवाल ने बताया कि किसान अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पंजीयन कर विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं। पंजीयन की प्रक्रिया मध्यप्रदेश फसल सुरक्षा एवं तकनीकी सेवा (MPFSTS) पोर्टल के माध्यम से इस लिंक https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/new-application पर की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि किसान अपने आधार और आवश्यक जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। अधिक जानकारी के लिए किसान कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला अशोकनगर कक्ष क्रमांक 216 अथवा संबंधित विकासखंड स्तर पर प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

