Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर जिले में नगद खाद वितरण हेतु ऑनलाइन टोकन प्रणाली

11 अक्टूबर 2025, मंदसौर: मंदसौर जिले में नगद खाद वितरण हेतु ऑनलाइन टोकन प्रणाली –  जिला विपणन अधिकारी श्रीमती गरिमा सेंगर द्वारा बताया गया कि जिले के कृषकों को आगामी रबी फसल हेतु सुलभता से खाद प्राप्त हो सके इस हेतु जिले में 15 नगद खाद विक्रय केन्द्र  बनाने गए हैं , जो  क्रमशः विपणन संघ मंदसौर, मार्केटिंग मंदसौर, एम.पी. एग्रो मंदसौर, मार्केटिंग पिपलिया मंडी, मार्केटिंग मल्हारगढ़, विपणन संघ मल्हारगढ़, मार्केटिंग सीतामऊ, विपणन संघ सीतामऊ, विपणन संघ गरोठ, मार्केटिंग गरोठ, मार्केटिंग सुवासरा, विपणन संघ शामगढ़, विपणन संघ भानपुरा, विपणन संघ नाहरगढ़, एम०पी० एग्रो दलौदा है।

उक्त खाद केन्द्रों पर “सीएम हेल्पलाइन  कॉल सेंटर” के माध्यम से खाद प्रदाय टोकन व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इस व्यवस्था हेतु जिले के कृषकों को 07422-181 पर कॉल करके “विभाग का नाम विपणन संघ (मार्कफेड)” बताया जाकर अपना नाम, समग्र आई.डी., भूमि की पावती का क्रमांक, रकबा, मोबाइल नंबर, तहसील का नाम, ग्राम का नाम, समीपस्थ नगद खाद विक्रय केन्द्र का नाम आदि जानकारी दर्ज करवाई जावेगी।

 विपणन संघ मंदसौर द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर प्रतिदिन शाम को जिले में केन्द्रवार उपलब्ध खाद अनुसार कृषकों को उनके द्वारा दर्ज कराये गये मोबाईल पर टोकन नंबर प्रदाय किया जावेगा। कृषक टोकन जारी होने के 24 घंटे के अवधि में सम्बंधित नगद खाद विक्रय केंद्र पर पहुंच कर अपना खाद प्राप्त कर पायेगें। टोकन जारी होने के अगले दिवस में अवकाश होने की  स्थिति  में टोकन अगले कार्य दिवस तक मान्य रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें