राज्य कृषि समाचार (State News)

रेशम समृद्धि योजना के तहत नवीन हितग्राहियों का ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

20 जून 2026, इंदौररेशम समृद्धि योजना के तहत नवीन हितग्राहियों का ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ – सहायक संचालक रेशम कार्यालय इंदौर के अंतर्गत इंदौर, धार, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों में रेशम संचालनालय मध्यप्रदेश की विभागीय “रेशम समृद्धि योजना” के तहत वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कृषकों का ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है।

रेशम कार्यालय इंदौर के सहायक संचालक ने बताया कि योजना के अंतर्गत कृषकों को एक एकड़ सिंचित निजी भूमि पर शहतूत (मलबरी) पौधारोपण कर मलबरी रेशम कृमि पालन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इच्छुक कृषक विभागीय रेशम पोर्टल https//eresham.mp.gov.in पर अपना ऑनलाइन पंजीयन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बताया गया कि रेशम उत्पादन से जुड़कर कृषक अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।  योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक कृषक जिला रेशम कार्यालय इंदौर से कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements