Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में ई-नर्सरी पोर्टल से अब ऑनलाइन पौधों की खरीद-फरोख्त, 300 से अधिक नर्सरियों की जानकारी उपलब्ध

17 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश में ई-नर्सरी पोर्टल से अब ऑनलाइन पौधों की खरीद-फरोख्त, 300 से अधिक नर्सरियों की जानकारी उपलब्ध – मध्य प्रदेश के उद्यानिकी विभाग ने किसानों और उद्यान प्रेमियों के लिए एक नई सुविधा के रूप में ई-नर्सरी पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब पौधों की खरीद-फरोख्त ऑनलाइन की जा सकती है। 300 से अधिक नर्सरियों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है, जिससे लोगों को अच्छी गुणवत्ता के पौधे खरीदने के लिए नर्सरी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उद्यानिकी विभाग के संचालक श्री एस.बी. सिंह ने बताया कि यह पहल नर्सरी प्रबंधन और पौध विपणन को डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पोर्टल पर पौधवार और नर्सरीवार स्टॉक रिपोर्ट, पौध बिक्री रिपोर्ट सहित नर्सरियों से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध है, जिससे किसानों और उद्यान प्रेमियों को नर्सरियों तक आसान पहुँच मिल सकेगी।

इसके अलावा, पोर्टल पर विभागीय नर्सरियों की मान्यता, रेटिंग प्रमाणन और उनकी गुणवत्ता की जानकारी भी दी गई है। इस पोर्टल के माध्यम से नर्सरी प्रबंधन और पौध विपणन में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे राज्य के उद्यानिकी क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com