Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जिला सहकारी बैंक एवं संस्थाओं द्वारा एक हज़ार पौधे रोपे गए

07 जून 2024, ( दिलीप दसौंधी , मंडलेश्वर ): जिला सहकारी बैंक एवं संस्थाओं द्वारा एक हज़ार पौधे रोपे गए – विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन एवं इफ्को के संयुक्त तत्वावधान में सहकारी संस्था बन्हेर में उपायुक्त सहकारिता श्री अम्बरीष वैद्य के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया , जिसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन से सम्बद्ध खरगोन एवं बड़वानी जिले की 182 बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख संस्थाओं एवं बैंक शाखाओं में एक साथ नीम, पीपल , बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब एक हज़ार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर श्री वैद्य ने विश्व में फैलते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में है। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए ही पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। आज किए गए पौधारोपण में कर्मचारियों को आवंटित पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी , ताकि शत प्रतिशत पौधे जीवित रह सके। बैंक के सीईओ श्री पी एस धनवाल ने कहा कि पौधे लगाकर मात्र औपचारिकता न की जाए , बल्कि  मन से उनका संरक्षण करने पर ही संतोष मिलता है। आपने सभी उपस्थितों को वर्ष में कम से कम 5 पौधे लगाकर  उनके संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

इस आयोजन में इफ्को के जिला प्रतिनिधि श्री तुकेश मनाथे द्वारा इफ्को के उत्पादों की जानकारी किसानों को दी और इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम में संस्था घु घरियाखेड़ी द्वारा रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक हेतु ड्रोन का प्रदर्शन कर बताया गया कि ड्रोन से कम लागत तथा कम समय में अधिक क्षेत्र में छिड़काव किया जा सकता है। इस मौके पर अपेक्स बैंक संभागीय शाखा प्रबंधक श्री गणेश यादव,डीएमओ श्वेता सिंह ,बन्हेर संस्था के प्रगतिशील कृषक श्री प्रेमलाल मोरे ,श्री राजेंद्र पटेल, श्री डोंगर यादव,श्री रामलाल राठौर ,श्री कमल मुकाती सहित संस्था कार्यक्षेत्र कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)