Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एक जिला एक उत्पाद समिट 22 मार्च को रतलाम में

20 मार्च 2026, रतलाम: एक जिला एक उत्पाद समिट 22 मार्च को रतलाम में – रतलाम जिले के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यमों विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों एवं रतलामी नमकीन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों के समग्र विकास, विपणन विस्तार तथा प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 22 मार्च रविवार को रतलाम में एक दिवसीय ओ डी ओ पी  यानी  एक जिला एक उत्पाद समिट आयोजित की जाएगी। सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप समिट के मुख्य अतिथि होंगे।

समिट का आयोजन  सैलाना रोड, रतलाम स्थित एक होटल में होगा।एमएसएमई के आयुक्त श्री दिलीप कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय नमकीन एवं खाद्य उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, उद्योगों को बड़े ब्रांड्स एवं संगठित बाजारों से जोड़ना तथा शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना है, जिससे रतलामी पहचान को मजबूत किया जा सके।उन्होंने बताया कि एक जिला एक उत्पाद के संवर्धन, बाजार पहुंच, निर्यात के अवसर उपलब्ध कराने, उनकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रतिभागियों को मार्गदर्शन भी दिया।नवीन तकनीक से परिचित कराने एवं पैकेजिंग में सुधार संबंधी मार्गदर्शन के अलावा  नमकीन उत्पादों के लिए GI टैग पंजीयन की जानकारी भी दी जाएगी। समिट में हल्दीराम एवं आकाश जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड से जुड़ने का अवसर भी स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा। डी-मार्ट एवं रिलायंस जैसे बड़े रिटेल नेटवर्क तक पहुंच बनाने का यह मंच होगा ।

फ्लिपकार्ट एवं अमेजन के माध्यम से डिजिटल बाजार में विस्तार के अवसरों पर भी विमर्श होगा। इस दौरान एमएसएमई योजनाओं, स्टार्टअप पॉलिसी एवं अन्य शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। आयोजन में पैकेजिंग, खाद्य गुणवत्ता, लॉजिस्टिक, ई-कॉमर्स, ब्रांड, विधि इत्यादि क्षेत्रों से विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें