Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

परिहार फार्म पर एक दिवसीय मिलेट कार्यशाला संपन्न

14 जुलाई 2023, आगर मालवा: परिहार फार्म पर एक दिवसीय मिलेट कार्यशाला संपन्न – मध्य प्रदेश-डे आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले की महिला स्वयं सहायता समूह की एक दिवसीय मिलेट (मोटा अनाज) पर कार्यशाला ग्राम विनायगा में परिहार एग्रो हर्बल एंड एग्रीबिजनेस फार्म पर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि उप संचालक कृषि श्री एनबी वर्मा एवं सरपंच ग्राम पंचायत रापडी श्री मोहन सिंह परिहार थे।

फार्म पर स्वयं सहायता समूह को सावा, कोदो, कुटकी, रागी आदि बिज के मिनी किट उपलब्ध कराए गए एवं फार्म पर संचालित गतिविधियां जैसे पोषण वाटिका वर्मी कंपोस्ट प्रोसेसिंग यूनिट पौधशाला आदि की जानकारी राष्ट्रीय प्रगतिशील किसान श्री राधेश्याम परिहार द्वारा दी गई। इस मौके पर मध्य प्रदेश आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री अभिषेक सिंह, समर्थ किसान प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ श्री राम सिंह ठाकुर, सोली डेरेड की जिला प्रबंधक चेतना , ग्रामीण जन एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। मिलेट अर्थात मोटा अनाज भोजन के रूप में खाने से बहुत सारी बीमारियों की रोकथाम होती है एवं जमीन की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। आभार ग्राम पंचायत सचिव श्री सुरेश लोबपना ने माना।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें