Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गौठान बनने से राज्य में डेढ़ लाख हेक्टेयर शासकीय भूमि हुई सुरक्षित

19 जुलाई 2022, रायपुर: गौठान बनने से राज्य में डेढ़ लाख हेक्टेयर शासकीय भूमि हुई सुरक्षित – कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील शर्मा,उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू सहित सदस्यों को शपथ दिलाई। 

मंत्री श्री चौबे ने कहा कि गांवों में गौठान बनाने से राज्य में लगभग 1.50 लाख हेक्टेयर शासकीय भूमि सुरक्षित हो गई है, जिससे छत्तीसगढ़ की अस्मिता दैहान संस्कृति को पुनर्स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ के किसानों को धान खरीद कर उनकी उपज का वाजिब मूल्य दे रही है। राज्य में किसानों द्वारा उत्पादित धान से हम बायो एथेनॉल बनाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। 

कार्यक्रम में कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, पूर्व विधायक भाटापारा श्री चैतराम साहू, पूर्व विधायक बलौदाबाजार श्री जनकराम वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर, सर्वश्री हितेन्द्र ठाकुर, विद्याभूषण शुक्ल, सदस्य कर्मकार मण्डल श्री सतीश अग्रवाल, नगर पालिका परिषद भाटापारा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री त्रिलोक सिंह सलूजा, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा सहित पोहा-मुरमुरा मिल एसोसिएशन, दालमिल एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, कृषि उपज मंडी भाटापारा के विभिन्न पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह (18-24 जुलाई ) 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें