Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

खेती के दम पर सोनाराम माली बने राजस्थान के मिलेनियर किसान, मिला प्रतिष्ठित अवार्ड

04 दिसंबर 2024, जालोर: खेती के दम पर सोनाराम माली बने राजस्थान के मिलेनियर किसान, मिला प्रतिष्ठित अवार्ड – राजस्थान के जालोर जिले के तूरा गांव के प्रगतिशील किसान सोनाराम माली को उनकी अनार की खेती में उत्कृष्टता के लिए “मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन किसानों को दिया जाता है, जिन्होंने खेती में नवाचार और मेहनत के दम पर 10 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय अर्जित की हो।

व्यापार से खेती तक का सफर

सोनाराम माली का सफर बेहद प्रेरणादायक है। वे पहले बेंगलुरु में एक व्यापारी थे, लेकिन अपनी मिट्टी और खेती के प्रति गहरे लगाव ने उन्हें वापस अपने गांव बुला लिया। खेती के प्रति उनका रुझान उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) केशवना तक ले गया, जहां विशेषज्ञों ने उन्हें अनार की खेती की तकनीकी जानकारी प्रदान की।

कृषि विज्ञान केंद्र केशवना के वैज्ञानिकों की सलाह और तकनीकी मार्गदर्शन से सोनाराम ने अनार की खेती शुरू की। उन्होंने न केवल अपनी पैदावार बढ़ाई बल्कि लाखों रुपये की कमाई कर दिखाया कि खेती भी एक लाभदायक व्यवसाय बन सकती है। उनकी इस सफलता ने न केवल क्षेत्रीय किसानों को प्रेरित किया बल्कि खेती के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दिल्ली के पूसा मैदान में आयोजित “मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड” समारोह में सोनाराम माली को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवार्ड के लिए उनका नामांकन कृषि विज्ञान केंद्र केशवना के माध्यम से किया गया था।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com