Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उर्वरक वितरण केंद्र एवं उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

08 अगस्त 2025, सिवनी: उर्वरक वितरण केंद्र एवं उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण – कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देश पर गत दिनों  सिवनी जिले के विभिन्न कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में उप संचालक कृषि सिवनी, जिला विपणन अधिकारी सिवनी, और सहायक संचालक कृषि सिवनी ने भाग लिया।

अधिकारियों ने मार्कफेड सिवनी स्थित उर्वरक वितरण केंद्र, मार्कफेड गोदाम सिवनी में स्थित कृषक विश्राम शेड, और कलबोड़ी में स्थित मूंग उपार्जन केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इन केंद्रों की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत की और किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com