Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर में नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण परीक्षा संपन्न

26 मार्च 2026, अनूपपुर: अनूपपुर में नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण परीक्षा संपन्न – महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़  में स्व सहायता समूह की महिला एवं पुरुष तथा मनरेगा में 100 दिवस कार्य कर चुके परिवारों के महिला एवं पुरुषों को प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नर्सरी प्रबंधन परीक्षा का आयोजन किया गया।

 प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार बसवाल के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक रुक्मणी वर्मन के सहयोग से दिया गया प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रुडसेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कृषि उद्यमी की परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक सत्यम सिंह द्वारा ली गई।

इसके पूर्व  स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कृषि उद्यमी के अंतर्गत जलवायु भूमि के प्रकार पोषक तत्व मिट्टी परीक्षण जैविक खाद एवं कीटनाशक जैविक खेती कीट एवं रोग नियंत्रण खाद्यान्न दलहन तिलहन एवं सब्जी फसलों सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर टपक सिंचाई शुष्क भूमि कृषि तकनीकी लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली औषधीय एवं सुगंधित तथा फूल वाले पौधे पशुपालन पादप प्रसार तकनीक के अंतर्गत ग्राफ्टिंग बडिंग लेयरिंग नर्सरी प्रबंधन एवं कृषि से संबंधित जैविक खेती की आवश्यकता भूमि मानव एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान रासायनिक खाद से नुकसान एवं जैविक खेती के फायदे तथा जैविक कीटनाशक के अंतर्गत गोमूत्र नीम पत्ती पांच पत्ती काढ़ा नीमच ब्रह्मास्त्र तथा आग्नेयास्त्र आदि कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग की जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मूल्यांकन परीक्षा श्री रामसुख दुबे द्वारा किया गया तथा बैंकिंग से संबंधित मूल्यांकन सत्यम सिंह द्वारा किया गया। द्वितीय दिवस सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन मनरेगा प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम बहपुर बेलगांव तथा जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम कैल्होरी,बेलिया, नगदहा, छुलहा, अमंगवा के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले तथा प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत पुरुषों की सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन की परीक्षा राम सुख दुबे कटनी एवं बैंकिंग से संबंधित सत्यम सिंह अनूपपुर द्वारा ली गई परीक्षा संपन्न कराने में संस्था के रुक्मणी बर्मन एवं हरिदास राठौर द्वारा सहयोग किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture