Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब घर बैठे भी मंगा सकेंगे मुजफ्फरपुर की लीची

03 मई 2025, भोपाल: अब घर बैठे भी मंगा सकेंगे मुजफ्फरपुर की लीची – बिहार के मुजफ्फरपुर की लीची का स्वाद हर किसी की जुबान पर है लेकिन अब इसे घर बैठे भी ऑनलाइन रूप से मंगाया जा सकता है। अब इस लिची को खाने के लिए बाजार नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि लीची आपके घर पहुंच सकता है। दरअसल, मुजफ्फरपुर की लीची अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के कोने-कोने तक पहुंचेगी। जिले के किसानों और व्यापारियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। ब्लिंकिट(Blinkit) जैसी अग्रणी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ने मुजफ्फरपुर की लीची को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुशहरी के गेस्ट हाउस में आयोजित एक बैठक में ब्लिंकिट के मार्केटिंग हेड सार्थक जैन और बिहार लीची एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह के बीच इस प्रस्ताव पर सहमति बनी है। बैठक में यह तय हुआ है कि मुजफ्फरपुर से प्रतिदिन 10 से 12 टन ताज़ी लीची देश के प्रमुख महानगरों में भेजी जाएगी। एसोसिएशन अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि इस समझौते से किसानों को बेहतर कीमत, व्यापारियों को नया बाजार, और ग्राहकों को ताज़ा लीची घर बैठे उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि यह कंपनी महज 30 मिनट में ग्राहकों तक डिलीवरी देने की क्षमता रखती है, जिससे ताजगी और गुणवत्ता बनाए रखी जा सकेगी। ब्लिंकिट की टीम मई में मुजफ्फरपुर में कैंप लगाकर स्थानीय व्यापारियों और किसानों से सीधे लीची की खरीद करेगी। किसानों को बागों से ताज़ी लीची उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह प्रक्रिया बिहार लीची एसोसिएशन के माध्यम से पारदर्शिता और उचित मूल्य सुनिश्चित करेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com