Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब ऐसे उपभोक्ताओं को बीस प्रतिशत छूट देने का भी मंथन

13 फ़रवरी 2025, उज्जैन: अब ऐसे उपभोक्ताओं को बीस प्रतिशत छूट देने का भी मंथन – उज्जैन शहर में भी लोगों के यहां बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे है वहीं अब ऐसे उपभोक्ताओं को बीस प्रतिशत छूट देने का भी मंथन चल रहा है। हालांकि अभी यह प्रस्ताव है लेकिन संभावना है कि जल्द ही इस मामले में फैसला ले लिया जाएगा।

इधर भोपाल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन शहर सहित मध्य प्रदेश में अब तक 11 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवा लिए हैं। इन उपभोक्ताओं को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक यानी आठ घंटे की बिजली खपत पर 20 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव है। इसी तरह की छूट 10 किलोवाट लोड से अधिक (बड़े घरेलू उपभोक्ता) खपत करने वालों को भी मिलेगी। हालांकि 10 किलोवाट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को सुबह छह से नौ बजे और शाम पांच से रात 10 बजे तक पीक आवर में 20 प्रतिशत महंगी बिजली मिलेगी। बता दें, मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को वित्तीय वर्ष 2025-26 की दी गई टैरिफ पिटीशन में यह प्रस्ताव रखा है। कंपनी ने नए वित्तीय वर्ष में 4,107 करोड़ के घाटे की भरपाई करने के लिए औसत टैरिफ में 7.52 प्रतिशत वृद्धि की मांग की है। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रस्ताव को इस तरह समझा जा सकता है। आमतौर पर हर महीने 300 यूनिट खपत वाले उपभोक्ता का बिजली बिल 1,800 रुपये आता है। यदि वह प्रतिदिन सुबह नौ से शाम पांच यानी आठ घंटे में चार यूनिट बिजली खर्च करता है तो महीने भर में कुल खपत 120 यूनिट होगी। वर्तमान में इस खपत के लिए उसे 720 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। 20 प्रतिशत की छूट मिलने पर उसे 144 रुपये कम यानी 576 रुपये ही चुकाने पड़ेंगे। कंपनी द्वारा पिटीशन में उद्योगों को रात में बिजली खपत पर दी जाने वाली 10 प्रतिशत छूट खत्म करने की प्रस्ताव भी दिया गया है। यदि ऐसा होता है तो फैक्ट्रियों में रात में उत्पादन करने वालों को अधिक भुगतान करना पड़ेगा। इनकी बिलिंग किलोवाट घंटे की बजाय किलो वोल्ट एम्पियर के हिसाब से होगी। ऐसे में छोटे उद्योगों को महंगी बिजली मिलेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com