Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब मप्र से होगी हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की शुरूआत

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 16 अक्टूबर को करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

10 अक्टूबर 2022, भोपाल । अब मप्र से होगी हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की शुरूआत – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 16 अक्टूबर को देश में पहली बार हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई का भोपाल में शुभारंभ करेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन होगा। यह हिन्दी के प्रति हीन-भावना और असमर्थता की धारणा बदलने तथा मातृ-भाषा को स्थापित करने का कार्यक्रम है। यह इस विचार को व्यवहार में लाने की दिशा में उठाया गया कदम है कि जीवन में हिन्दी माध्यम से भी आगे बढ़ा जा सकता है। हमारे लिए गर्व का विषय है कि इस क्रांति की शुरूआत मध्यप्रदेश से हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउण्ड में हिन्दी माध्यम में मेडिकल पाठ्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। निवास कार्यालय में बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री शैलेन्द्र सिंह, भोपाल के संभागायुक्त श्री गुलशन बामरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: प्राकृतिक खेती – डिजिटल कृषिअब मिशन मोड में होगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile