Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त

25 मार्च 2025, अनूपपुर: चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त – रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन कार्य 25 मार्च से 31 मई 2025 तक किया जाएगा।

जिले में चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन नीति 2025-26 के प्रावधानों के तहत पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन कार्य किए जाने हेतु जिला उपार्जन समिति के निर्णय अनुसार कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिनमें तहसील अनूपपुर के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. पटनाकला अंतर्गत मां शारदा वेयर हाउस बीओटी 1 तथा तहसील पुष्पराजगढ़ के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. राजेन्द्रग्राम अंतर्गत एमपीडब्ल्यूएलसीओडब्ल्यूएन गोदाम राजेन्द्रग्राम 01 में उपार्जन कार्य किया जाएगा।    

 उप संचालक कृषि ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्र पर पंजीकृत कृषकों द्वारा स्लॉट बुक किये जाने के उपरान्त ही एफएक्यू गुणवत्ता की चना, मसूर एवं राई-सरसों क्रय किए जांए। उपार्जन केन्द्र पर चना, मसूर एवं राई-सरसों की साफ-सफाई के लिए छन्ना, पंखा आदि हो तथा कृषकों के लिए छाया (शेड) तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो। उपार्जित किए गए चना, मसूर एवं राई-सरसों की बोरियों पर उपार्जन केन्द्र एवं कृषक कोड क्रमांक का टैग अवश्य लगा हो तथा उपार्जन नीति के निर्देशों के अनुरूप ही चना, मसूर एवं राई-सरसों का उपार्जन हो। नोडल अधिकारी समय-समय पर ई-उपार्जन पोर्टल पर प्रदर्शित चना, मसूर एवं राई-सरसों की मात्रा एवं वेयरहाउस में भंडारित चना, मसूर एवं राई-सरसों की मात्रा का मिलान करेंगे एवं अन्तर पाए जाने पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। नोडल अधिकारी प्रतिदिन उपार्जन केन्द्र पर उपस्थित होकर चना, मसूर एवं राई-सरसों का नियमानुसार उपार्जन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे तथा निरीक्षण पत्रक उप संचालक कृषि कार्यालय में प्रति दिवस प्रस्तुत करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com