Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा जिले में गेहूं व चना उपार्जन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

29 मार्च 2023, खंडवा: खंडवा जिले में गेहूं व चना उपार्जन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त – खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन अंतर्गत 72 गेहूं उपार्जन केन्द्र एवं 27 चना उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से जिले में पंजीकृत कृषकों से समर्थन मूल्य पर गेहूं व चना उपार्जन का कार्य किया जाना है। इस कार्य के सुचारू क्रियान्वयन हेतु उपार्जन केन्द्रवार राजस्व, कृषि एवं सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नोडल अधिकारी के दायित्व  – नोडल अधिकारी उन्हें आवंटित उपार्जन केन्द्र पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। प्रतिदिन उपार्जन प्रारंभ होने के पूर्व उन्हें आवंटित उपार्जन केन्द्र पर समिति के माध्यम से आवश्यक संसाधन यथा- पेयजल, कृषकों के बैठने की छायादार स्थान, प्राथमिक चिकित्सा उपकरण, अग्निशामक, फसल छानने हेतु छनना, परखी, अमानक स्कंधों के सेंपल लेने हेतु आवश्यक संसाधन, कृषकों को जानकारी हेतु निर्धारित बैनर पोस्टर का प्रदर्शन, कृषकों को समिति स्तर से स्लॉट बुकिंग की सुविधा इत्यादि उपलब्ध कराना, केन्द्र पर कृषकों की संख्या के अनुसार पर्याप्त तौल कांटों, सिलाई मशीन, धागे टैग इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित कराना आदि कार्यों का निरीक्षण  एवं  पर्यवेक्षण करना। उपार्जन केन्द्र पर एफएक्यू गुणवत्ता के गेहूं/चना का ही उपार्जन कराया जाना सुनिश्चित करना। उपार्जन केन्द्र पर आने वाली समस्याओं एवं विवादों का यथासंभव निराकरण करना एवं आने वाली समस्याओं से जिला स्तर पर जिला उपार्जन समिति के सदस्यों को अवगत कराना रहेगा ।

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें