राज्य कृषि समाचार (State News)फसल की खेती (Crop Cultivation)

उपज में सुधार नहीं, विकल्पहीन किसान: सोयाबीन खेती में फंसे रहेंगे आने वाले सालों तक

14 सितम्बर 2024, भोपाल: उपज में सुधार नहीं, विकल्पहीन किसान: सोयाबीन खेती में फंसे रहेंगे आने वाले सालों तक – सोयाबीन उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश भले ही देश में पहले पायदान पर है लेकिन आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रदेश में सोयाबीन की खेती का रकबा और उत्पादन दोनों अस्‍थ‍िर रहे हैं। राज्य का मालवा क्षेत्र (भोपाल, गुना, रायसेन, सागर, विदिशा, देवास, सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, रतलाम, धार, झाबुआ, मंदसौर, राजगढ़, नीमच) सोयाबीन की खेती के लिए जाना जाता है।

किसानों का कहना है कि सोयाबीन की खेती बदलते मौसम की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। कभी कम अंतराल पर ज्यादा बारिश तो कभी बहुत कम। ऐसे में क‍िसान दूसरी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। कुछ किसानों ने जहां सब्जी की खेती शुरू कर दी है तो वहीं कुछ किसानों ने धान बोना शुरू कर द‍िया है। 

 मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार सोयाबीन पहले यहां के किसानों की पसंदीदा उपज हुआ करती थी। लेकिन जलवायु परिवर्तन की वजह से अब किसान दूसरी खेती कर रहे हैं। हालांकि कुछ किसान अभी भी मजबूरी में सोयाबीन की ही खेती कर रहे हैं। पैदावार घटने से राज्‍य में सोयाबीन प्रोसेस की कंपनियां भी प्रभावित हुई हैं। सोयाबीन किसान और व्यवसायियों के संगठन सोपा का दावा है कि हाल के वर्षों में पैदावार घटने की वजह से कई कंपनियां बंद हो चुकी हैं। वहीं भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने बताया कि वे ऐसी किस्मों पर काम कर रहे हैं जो प्रतिकूल मौसम में भी अच्छी पैदावार देगा। कई किसान अब सोयाबीन की खेती छोड़कर धान और मकई की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। सोयाबीन की खेती का रकबा कम होने के पीछे कई कारण हैं, जिनमें मुख्य हैं: मौसम में बदलाव, कृषि लागत में बढ़ोतरी और उत्पादन में कमी।

खराब किस्म के बीज के कारण उत्पादन में कमी 
 
मध्य प्रदेश में 55-60 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन की खेती होती है, जो देश में सबसे बड़ा क्षेत्रफल है। मध्य प्रदेश में सोयाबीन पर अनुसंधान की सुविधाएं भी हैं, लेकिन अभी तक मौसम प्रतिरोधी सोयाबीन की किस्म उपलब्ध नहीं कराई गई है। पहले से चली आ रही फसल की प्रतिरोधक क्षमता अब खत्म होने की कगार पर है, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ रहा है। किसानों के अनुसार, खेती की लागत बढ़ रही है, लेकिन खराब किस्म के बीज के कारण उत्पादन में कमी आ रही है। इससे किसानों को कम रिटर्न मिल रहा है। इस कारण किसान सोयाबीन की खेती छोड़कर धान और मकई की खेती की ओर जा रहे हैं। 

मौसम में बदलाव के कारण प्रभावित हो रही सोयाबीन की फसल

राज्य में अनियमित वर्षा और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सोयाबीन का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। फसल की बढ़ोतरी के दौरान अचानक तापमान में बदलाव से उत्पादन में कमी आ रही है। इस रिस्क के कारण किसान मक्के और ज्वार की खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। सोयाबीन की खेती बारिश पर निर्भर होती है। जब अच्छी बारिश होती है, तो किसान इसकी खेती करते हैं, लेकिन जब बारिश कम होती है, तो इसका रकबा भी कम हो जाता है। इससे सोयाबीन का उत्पादन घट रहा है।


अधिक लागत और कम रिटर्न

अधिक लागत और कम रिटर्न के कारण किसान सोयाबीन की खेती छोड़कर मक्का और धान की खेती की तरफ जा रहे हैं। राज्य में अनुसंधान सुविधाएं होने के बावजूद बेहतर सोयाबीन की किस्में उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। अब किसान केवल 16-20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की उपज हासिल कर पाते हैं। पहले सोयाबीन का तेल और खली भी निर्यात होता था, लेकिन अब निर्यात बंद हो गया है, जिससे किसान घाटे में हैं। किसानों का कहना है कि “सबसे अच्छी सोयाबीन की पैदावार 25-30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है, लेकिन उन्हें मुश्किल से 10 क्विंटल ही मिल पाता है।

एक एकड़ में चार से पांच क्विंटल सोयाबीन होती है

किसानों के अनुसार एक एकड़ में चार से पांच क्विंटल सोयाबीन होती है ऐसे में यदि भाव नहीं मिलते तो किसानों का आर्थिक परेशानी को सामना करना पड़ता है। बीते साल भी किसानों को 4000 रुपये प्रति क्विंटल ही भाव मिले थे। इसके कारण कई किसानों ने सोयाबीन का भाव बढ़ने की उम्मीद में स्टाक किया था। अब नई फसल भी तैयार होने की कगार पर है लेकिन भाव को लेकर चिंता बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement