निवाड़ी कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण
22 अप्रैल 2026, निवाड़ी: निवाड़ी कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने गत दिनों कृषि उपज मंडी समिति के परिसर में उपार्जन केंद्र समिति निवाड़ी मंडी के MPWLC गोदाम 13 व 14 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गेहूं ख़रीद की जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने निरीक्षण के दौरान नवीन सदस्यता अभियान अंतर्गत कृषक श्री रितेश यादव ग्राम मुंडारा को नवीन सदस्यता की रसीद प्रदान की। उन्होंने किसानों के स्लॉट बुकिंग एवं गेहूं की खरीद की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नोडल अधिकारी श्री वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने 14 अप्रैल से 15 मई 2026 तक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से एक बड़ा “नवीन सदस्यता महा-अभियान” शुरू किया है। इसका लक्ष्य 10 लाख से अधिक गैर-सदस्य किसानों को जोड़कर उन्हें 0% ब्याज पर ऋण, खाद-बीज और अन्य सहकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है, जिसमें छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता मिलेगी। यह अभियान “कृषक कल्याण वर्ष 2026” के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी सहकारी समिति कार्यालय में जाकर सदस्य बन सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

